करौली के हिंडौन सिटी स्थित फुलवाड़ा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव बंधकापुरा के ग्रामीणों ने अपने गांव को अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि बंधकापुरा की वर्तमान जनसंख्या 1364 है, जो आस पास के गांव दोघाटी (921) और चमरपुरा (1135) से अधिक है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि प्रशासन बंधकापुरा को अलग ग्राम पंचायत नहीं बना सकता, तो उसे वर्तमान फुलबाड़ा ग्राम पंचायत में ही रखा जाए। उन्होंने विरोध जताया कि अगर बंधकापुरा को दोघाटी या चमरपुरा ग्राम पंचायत में शामिल किया जाता है, तो ग्रामीणों को 9 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। जो मतदाताओं के लिए असुविधाजनक होगा और प्रशासन के लिए भी चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा करेगा। इस मौके पर शुभम तिवारी, मोहन सिंह, महेश जाटव, केदारलाल, नरेश, बनेसिंह, जयलाल, जयसिंह मेहरा, तेजराम, समयसिंह, बनीसिंह, अतरसिंह, लवकुश, घनश्याम, सरदार, कप्तान, बृजलाल, लालाराम अमृत, दिनेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अपनी मांग को जायज बताते हुए इसे न्यायोचित करार दिया है।


