डूंगरपुर| राजस्थान आशा सहयोगिनी एवं साथिन यूनियन जिला कमेटी डूंगरपुर की ओर बकाया भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला कलेक्टर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष लीलावती अहारी बताया कि ब्लॉक दोवड़ा की आशा सहयोगिनी एवं साथिनों का मानदेय पिछले तीन माह से बकाया चल रहा है उसे तत्काल भुगतान करने को मांग की। इसका भुगतान किए जाने ओर भविष्य में मानदेय का भुगतान एक साथ पहली तारिख प्रतिमाह नियमित देने की पुख्ता प्रबंध करने की मांग की। केंद्र सरकारों ने वर्षों से आशा सहयोगिनी को कर्मचारी का दर्जा नहीं दे कर महिलाओं का भारी शोषण करती आ रही हैं। ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा विभाग अधिकारियों को कई बार समय पर मानदेय भुगतान के लिए ज्ञापन देने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विभाग में आशा सहयोगिनी से 39 प्रकार के काम करवाए जाते है। इसका अल्प मानदेय दिया जाता है उसे समय पर नहीं दिया जाता है। विभागीय बैठकों में आने जाने का यात्रा भत्ता देने और विभाग की ओर से विभिन्न तरह की ऑनलाइन सुचना के नाम पर आशा सहयोगिनी को परेशान किया जा रहा हैं उसे रोकने की मांग रखी।


