झारखंड में बफीर्ली हवाओं का असर जारी:21 जनवरी से फिर हाड़ कंपाने वाली ठंड, फरवरी के पहले हफ्ते में मिलेगी राहत

उत्तर भारत में बर्फबारी अभी जारी है। जिसका असर राज्य पर अब भी पड़ रहा है। हालांकि उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिम इलाके में पहुंचे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का आंशिक असर झारखंड पर पड़ रहा है। यही वजह है कि दिन में आकाश में बादल छाने और गुलाबी धूप होने से हल्की राहत मिल रही है। जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह और शाम कनकनी, धुंध और कोहरा रह रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी राज्य के कई हिस्सों में सुबह-सुबह कोहरे का असर दिखा। मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी से मौसम में ठंडी हवाओं को असर देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि फरवरी के पहले हफ्ते से ठंड का व्यापक असर लगभग समाप्त होने की संभावना है। सरायकेला का जगन्नाथपुर सबसे ठंडा इधर राज्य में सबसे कम तापमान शुक्रवार को सरायकेला के जगन्नाथपुर में रहा। यहां का सबसे कम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में शुक्रवार को बढ़ोत्तरी देखी गई। न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो गुरुवार की अपेक्षा 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। चाईबासा का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा बाकि जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहा। कोहरे का विमान सेवाओं पर असर इधर विजिबिलिटी कम होने की वजह से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में विमान के परिचालन में देरी हो रही है। शुक्रवार को आधा दर्जन विभाग देर से पहुंचे। एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-रांची फ्लाइट लगभग डेढ़ घंटे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची फ्लाइट 2 घंटे से अधिक समय देर से पहुंची। अन्य विमानों की बात करें तो एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली-रांची फ्लाइट 1 घंटे के आसपास देर से रांची पहुंची। इसी तरह एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-रांची, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची फ्लाइट शाम में आधे घंटे से अधिक देर से पहुंची। विमान के आवागमन में कोहरे की वजह से परेशानी हो रही है। पिकनिक के लिए बेहतर मौसम दिन भर गुलाबी धूप रहने के कारण पिकनिक मनाने वालों के लिए अभी बेहतर समय है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में लोग पिकनिक का आनंद उठा सकते हैं।
दिन में हवाओं का असर भी बहुत नहीं रह रहा है। हवा की रफ्तार भी सामान्य रह रही है। ऐसे में खिली धूप के साथ पिकनिक का लुत्फ उठाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *