लुधियाना में 20 को बनेगा मेयर:पार्षदों को एकजुट रखना बना आप के लिए चुनौती,अभी तक 52 का आंकड़ा हुआ पूरा

पंजाब के लुधियाना में 20 जनवरी को जनरल हाउस की बैठक के बाद पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। इसी दौरान शहर को मेयर भी मिल जाएगा। जनरल हाउस की मीटिंग गुरु नानक देव भवन में आयोजित की जाएगी। सुबह 11 बजे समागम शुरू होगा। फिलहाल दूसरे दलों से आप में आए पार्षदों को तोड़ने में विपक्ष लगा हुआ है। इसलिए आप के लिए पार्षदों को संभालना बड़ी चुनौती है। जोड़तोड़ करके हासिल किया आप ने बहुमत का आंकड़ा बता दें मेयर बनाने के लिए पार्टी के पास 52 का आंकड़ा होना जरूरी है। सत्ताधारी पार्टी ने किसी तरह जोड़तोड़ कर बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है। इस जोड़तोड़ में कांग्रेस के 3, भाजपा का एक और दो आजाद प्रत्याशी आप में शामिल हो चुके है। अब इन पार्षदों को एकजुट रखना चुनौती बन गया है। इससे पहले कांग्रेस व शिअद से एक पार्षद को अपने दल में लाए थे जोकि बाद में लौट गए थे। ऐसे में सत्ताधारी अब अन्य पार्षदों पर भी नजर जमाए है ताकि और पार्षदों को शामिल करके मेयर सीट को और मजबूत किया जा सके। अब आप के पास 47 का आंकड़ा हो गया है क्योंकि विधायक भी मेयर के चुनाव के समय वोट दे सकते है। इस तरह उनका आंकड़ा 54 हो गया था लेकिन विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद अभी 53 का आंकड़ा आम आदमी पार्टी के पास है, जबकि बहुमत के लिए 52 पार्षदों का होना अनिवार्य है। 18 महीने के इंतजार के बाद मिलेगा मेयर लगभग 18 माह के इंतजार के बाद 21 दिसंबर को निगम चुनाव संपन्न हुआ था। इसी दिन परिणाम घोषित हुए थे। 95 वार्डों में हुए चुनाव में 41 आप के प्रत्याशी जीते हैं, जबकि कांग्रेस के 30, भाजपा के 18, शिअद को 2 और आजाद 3 प्रत्याशी विजयी रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *