पंतोरा| बक्सरा धान उपार्जन केंद्र में बुधवार को क्षेत्र के 26 किसानों ने टोकन कटाने की मांग को लेकर मंडी अध्यक्ष और धान खरीदी प्रभारी को आवेदन दिया। किसानों ने बताया कि 26 में से 12 किसानों के धान का सत्यापन बलौदा तहसीलदार और राजस्व पटवारी कर चुके हैं, जबकि 14 किसानों का सत्यापन अभी नहीं हुआ है। किसानों का कहना है कि उनका धान बक्सरा धान उपार्जन केंद्र में ही खरीदा जाना है। यदि खरीदी नहीं होती है, तो होने वाले पूरे नुकसान की जिम्मेदारी बक्सरा धान उपार्जन केंद्र के अध्यक्ष और प्रभारी की होगी।


