रिंगनी-खरौद|ग्राम पंचायत रिंगनी अंतर्गत शासकीय नवीन विद्यालय भाटापारा तथा शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिंगनी में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर एवं ग्राम पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सरपंच हेमंत जागडे ने तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात सरपंच हेमंत जागडे ने संविधान के मूल्यों, अधिकारों व कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए एकता और भाईचारे का संदेश दिया। प्रधान पाठक हेमलाल रोहिदास एवं नवीन चन्द्र शर्मा ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर गोवर्धन प्रसाद कुर्रे, राजेन्द्र प्रसाद साहू, ज्योति खरे, अनिता कढ़ौतिया, विभा पाण्डेय, रेवती साहू आदि मौजूद रहे।


