बगोदर में आकाशीय बिजली गिरने से हादसा:मंदिर के पास हुआ वज्रपात, बरामद में खड़ी महिला और बच्चा घायल

गिरीडीह जिले के बगोदर प्रखंड के मुंडरो गांव में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए। घायलों में 23 वर्षीय सोनम देवी, 35 वर्षीय मोहिनी देवी, 25 वर्षीय संगीता देवी और 12 वर्षीय रोहित कुमार शामिल हैं। सभी लोग जंगल से लौट रहे थे। बारिश शुरू होने पर वे एक मंदिर के बरामदे में रुक गए। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ पास में बिजली गिरी। बिजली की धमक से तीनों महिलाएं अचेत हो गईं और बच्चा भी प्रभावित हुआ। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सुरक्षित बताया स्थानीय लोगों ने मुखिया बंधन महतो और माले नेता पवन महतो की मदद से घायलों को बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सुरक्षित बताया। माले नेता पवन महतो ने लोगों से बारिश के दौरान घरों में रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि काले बादल दिखने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *