कपूरथला में घर में चोरी:पाठ के भोग पर गया परिवार, 80 हजार नकद और गहने गायब, सीसीटीवी में दिखे दो बदमाश

कपूरथला की सुल्तानपुर लोधी स्थित फौजी कालोनी रणधीरपुर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर से 80 हजार रुपए की नगदी और 10 तोले सोना चुरा लिया। घटना 15 मई की है। नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की पूरी करतूत कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार बलकार सिंह अपने परिवार के साथ सुबह 11 बजे घर में ताला लगाकर गांव में पाठ के भोग पर गए थे। चोरों ने खाली घर देखकर मौके का फायदा उठाया। परिवार जब दोपहर करीब ढाई बजे वापस लौटा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित की शिकायत पर सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी एएसआई जुगिंदर सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *