बचत और सुरक्षा का विशेष अभियान:RPLI में 10 लाख और PLI में 50 लाख तक बीमा, 52 रुपए प्रति हजार बोनस

सुरक्षित भविष्य और बचत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डाक विभाग ने ब्यावर मंडल में डाक जीवन बीमा (PLI) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान पूरे दिसंबर माह में चलाया जाएगा, जिसके तहत अधिक से अधिक लोगों को बीमा योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इन योजनाओं का लाभ शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोग उठा सकते हैं। इनमें महिलाएं, बालिकाएं, विकलांगजन और ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को विशेष रूप से शामिल किया जा रहा है। 19 से 55 वर्ष की आयु के व्यक्ति बिना किसी शैक्षणिक योग्यता के इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। RPLI के तहत 10 लाख रुपए तक और PLI के तहत 50 लाख रुपए तक बीमा कवर उपलब्ध है। विभाग के अनुसार, दोनों योजनाओं में 52 रुपए प्रति हजार की दर से बोनस दिया जा रहा है, जो अन्य बीमा कंपनियों की तुलना में अधिक आकर्षक है। डाकघर अधीक्षक कमलेश प्रजापत ने बताया कि अभियान का उद्देश्य आमजन को आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि लोग आगे बढ़कर इन योजनाओं से जुड़ें, ताकि भविष्य में उनके परिवार को वित्तीय सुरक्षा मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *