अजमेर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। एक बार फिर चोरों ने रामगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले रेलवे क्वार्टर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण और 60 हजार नगदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर रामगंज थाना पुलिस जांच में जुटी है। रामगंज थाना पुलिस के अनुसार जिला सवाई माधोपुर के रहने वाले बनवारी लाल मीना की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह अजमेर में रेलवे में कार्यरत है। उसे रेलवे की तरफ से रामगंज रेलवे कॉलोनी में क्वार्टर आवंटित है। पीड़ित ने बताया कि वह रेलवे क्वार्टर से अपने घर चला गया था। जब वापस आया तो सभी गेट के लॉक टूटे हुए थे। अलमारी के लॉकर टूटे हुए मिले। चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात और दोनों बच्चों के सेविंग गुल्लक को तोड़फोड़ कर 10 हजार सहित कुल 60 हजार नगदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर रामगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


