“बचपन की यादें’ में जमकर खेले पारंपरिक खेल

भास्कर न्यूज | ब्यावर आधुनिकता की चकाचौंध के बीच बचपन की मासूम यादों और पारंपरिक खेलों को फिर से जीने के उद्देश्य के साथ ”श्री विद्यासागर युवा संगठन” का प्रथम वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। श्री दिगंबर जैन पंचायती नसियां के प्रांगण में आयोजित इस उत्सव की थीम ”बचपन की यादें” रखी गई। श्री विद्यासागर युवा संगठन के संगठन मंत्री अमित गोधा ने बताया कि वार्षिकोत्सव के दौरान दिनभर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। मैदान में सतोलिया, रस्साकशी, बैलून गेम, चेयर रेस और चम्मच रेस जैसे पारंपरिक खेल हुए। खुले आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगों को उड़ाया गया। इस अवसर पर कपल गेम्स और ग्रुप एक्टिविटीज हुई। शाम को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष अशोक काला, विजय फागीवाला कमल रांवका शशिकांत गादिया, मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष रूपचंद कासलीवाल, मनोज कासलीवाल, आनन्द गंगवाल और श्री पार्श्व नाथ मंदिर के अध्यक्ष संजय रांवका, संजय गंगवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और लकी ड्रॉ के विजेताओं को पुरस्कृत किया। अध्यक्ष कमल जैन और सचिव कल्पेश जैन ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में जैन संगठन मंत्री अमित गोधा, उज्जवल काला, सन्मति रावका, मोहित जैन, अंशुल रानीवाला, पीयूष कासलीवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *