भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा भगवान देवनारायण के 1114वें जन्मोत्सव के उपलक्ष में गाडरी (पूर्बिया) समाज की ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पहले दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया। चारभुजा नाथ मंदिर बिलिया खुर्द में रामस्नेही ब्लड बैंक टीम ने 198 यूनिट रक्त संग्रहित किया। 24 जनवरी शनिवार को शाम 7:15 बजे से देवनारायण मंदिर गाडरी खेड़ा गांधी नगर भीलवाड़ा में भजन संध्या होगी। 25 जनवरी रविवार को सुबह 10 बजे वाहन रैली निकलेगी। आयोजक देवनारायण सेवा समिति के अध्यक्ष राधेश्याम गाडरी, संयोजक कैलाश गाडरी, वरिष्ठजन नारायण लाल गाडरी, छोगा लाल गाडरी, उदय लाल गाडरी, केशु लाल हाडा, शंकर लाल गाडरी, नारायण गाडरी, कस्तूर रियार, बालू गाडरी, देव किशन गाडरी, राजू गाडरी, कन्हैया लाल गाडरी, नंदलाल मोयल, घीसू लाल मोयल, भैरूलाल गाडरी, राधेश्याम मोयल, महेन्द्र गाडरी, बनवारी गाडरी, पूरण गाडरी, भैरू लाल बाणिया, दिनेश गाडरी, धर्मराज गाडरी, राजेश गाडरी, रतन गाडरी, राधेश्याम मोयल, निखलेश गाडरी, नंदलाल गाडरी, सम्पत गाडरी, यशोदा गाडरी, कमली देवी ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। भीलवाड़ा | चित्तौड़गढ़ जिले के साड़ास में अखंड मेवाड़ स्तर पर पूर्व सरपंच लादू सिंह पवार की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 323 यूनिट रक्तदान हुआ। चित्तौड़गढ़ ब्लड बैंक और महात्मा गांधी अस्पताल भीलवाड़ा की ब्लड बैंक टीमों ने रक्त संग्रहण किया। श्री राष्ट्रीय चामुंडा सेना भीलवाड़ा संगठन के पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। बाल किशन सिंह चौहान कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष, भैरू सिंह राजावत संगठन प्रमुख, यस राठौड़ संगठन एम्बेसडर, राम सिंह बामणिया जिला संगठन मंत्री, अल्का कंवर चौहान महिला जिला अध्यक्ष, रतन सिंह राठौड़ चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष, कृष्णा कंवर, जगदीश सिंह पालड़ी, किशन सिंह, सोनू सिंह, भंवर सिंह चौहान, प्रहलाद सिंह भाटी ने शिरकत की। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। भीलवाडा | शाहपुरा में फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर लगाया गया। इसमें 92 खाद्य विक्रेताओं का मौके पर रजिस्ट्रेशन किया। 15 खाद्य कारोबारियों को फूड लाइसेंस जारी किए। व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों एवं स्वच्छता नियमों की जानकारी दी गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार यादव, व्यापारी उपस्थित रहे। खाद्य विभाग की टीम ने फोस्कोस पोर्टल से आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाकर पात्र आवेदकों को लाभ पहुंचाया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में खाद्य सामग्री बेचने वाले सभी व्यापारियों के लिए अब फूड लाइसेंस और फोस्कोस पोर्टल पर पंजीकरण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि कानूनी अनिवार्यता है।


