भास्कर न्यूज | बाड़मेर भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य परीक्षण और सुविधाओं के लिए 21 जनवरी को ग्राम पंचायत चौहटन परिसर में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 18 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री के तत्वावधान में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि शिविर में तहसील धोरीमन्ना, गुड़ामालानी, सेड़वा, धनाऊ एवं चौहटन क्षेत्र के गौरव सैनिकों, उनके परिजनों तथा वीरांगनाओं के लिए ईएसएम रैली, कैंप, कैंटीन एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। शिविर के दौरान भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों की सहायता के लिए प्रलेखन प्रकोष्ठ की भी स्थापना की जाएगी, जिसमें ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक का स्टाफ उपस्थित रहेगा। ताकि पात्र लाभार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सेवाएं प्रदान की जा सके। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर ईएसएम रैली, कैंप एवं चिकित्सा शिविर की सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।


