सलापुरा नहर के पास लगा कचरे का ढेर, लोग परेशान

श्योपुर। शहर के सलापुरा नहर क्षेत्र में कचरे का ढेर लगा हुआ है, जिससे आसपास का माहौल अस्वच्छ बना हुआ है। नहर के समीप सब्जी की दुकानें लगाने वाले विक्रेता प्रतिदिन सड़ी-गली और बेकार सब्जियां यहीं फेंक देते हैं। परिणामस्वरूप दिनभर मवेशी इस कचरे में मुंह मारते रहते हैं, जिससे न केवल गंदगी फैल रही है बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। कचरे के ढेर से दुर्गंध उठती रहती है और बरसात या नमी के समय मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ जाता है। इससे राहगीरों और पास में रहने वाले नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, खुले में कचरा फेंके जाने से नहर का पानी भी प्रदूषित होने का खतरा बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *