बच्चियां लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें, सरकार उन्हें हर सहयोग करने को तैयार – मुख्यमंत्री हेमंत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार बच्चियों के बेहतर भविष्य के लिए कई योजनाएं चला रही है। बच्चियां आगे बढ़े, मुकाम हासिल करे, इसके लिए सरकार हर कदम पर सहयोग करने के लिए तैयार है। खिलाड़ियों को निखारने की बेहतर व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों को नौकरी देने के साथ ही सम्मानित करने की परंपरा भी शुरू की गई है। राज्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, ताकि राज्य के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिले। हेमंत ने युवा इंडिया ट्रस्ट की टीम से ये बातें कहीं। टीम सीएम और विधायक कल्पना सोरेन से मिलने सीएम आवास आई थी। हेमंत ने कहा कि झारखंड हॉकी के साथ फुटबॉल और अन्य खेलों में भी आगे बढ़े, ​इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस मौके पर उन्होंने पढ़ाई के साथ फुटबॉल की ट्रेनिंग ली रही बच्चियों से संवाद कर उनका अनुभव जाना। उन्होंने कहा-आप लक्ष्य तय करें, फिर उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें। सरकार आपके साथ है। ट्रस्ट दे रहा 600 बच्चियों को फुटबॉल का प्रशिक्षण ट्रस्ट के निदेशक फ्रांज गैसलर ने बताया कि ओरमांझी में ट्रस्ट की ओर से तीन कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। यहां गरीब बच्चियों के लिए स्कूल हैै। वहीं 600 बच्चियों को फुटबॉल का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *