गुरुवार की शाम रांची में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। लगभग एक घंटे की बारिश में ही शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। फोटो में जल जमाव का यह नजारा रातू रोड और किशोरी सिंह यादव चौक के बीच की है। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। मिट्टी की खुदाई से नालियां पूरी तरह जाम हो गईं। पानी निकासी के लिए कोई रास्ता ही नहीं बचा। सड़क भी अभी पूरी नहीं बनी है। ऐसे में बारिश का सारा पानी सड़क पर ही जम गया। जिससे तालाब सा नजारा दिखने लगा। पानी जमने से सड़क पर आवागमन में काफी परेशानी हुई।


