मंगलवार को पहाड़ी टोली स्कूल में बच्ची से छेड़छाड़ मामले में सुखदेव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बच्ची की मां ने स्कूटी से दौड़ाने वाले अज्ञात लड़कों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि स्कूटी सवार लड़कों ने बच्ची को चोर चोर कह दौड़ाया था। जिसके बाद बच्ची वहां से भागी और अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस से बच्ची को दौड़ाने वाले स्कूटी सवार लड़कों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है।


