बच्चे की पिटाई करने वाले 2 लोगों पर FIR:राजगढ़ में बगीचे से जामफल तोड़ने पर लाठी से पीटा था, वीडियो आया था सामने

राजगढ़ में एक बच्चे की पिटाई का वीडियो सामने आया है। घटना माचलपुर थाना क्षेत्र के पोलखेड़ा गांव की है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार को माचलपुर टीआई पूजा परिहार ने बताया कि बच्चे को लाठी से पीटने वाले जगदीश माली और भगवान माली के खिलाफ मारपीट की धाराओं के साथ SC-ST एक्ट में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। बच्चे के माफी मांगने पर भी उसे पीटा गया तीन दिन पुरानी इस घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया था। वीडियो में एक युवक बगीचे से जामफल तोड़ने पर बच्चे को बेरहमी से लाठी से पीटता दिख रहा है। बच्चा हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए टीशर्ट में छुपाए जामफल निकालकर जमीन पर फेंकता है, लेकिन युवक की मार नहीं रुकती। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी बार-बार अपने साथी से “वीडियो बनाओ” कहता रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *