उदयपुर में महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने के दौरान उसकी नाबालिग बेटी से रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए हुलिया बदलकर महिलाओं की वेशभूषा में घूमता हुआ मिला। सवीना थाना पुलिस ने उसके गले में ‘मैं बलात्कारी हूं’ लिखी तख्ती लटकाकर थाना क्षेत्र में उसकी परेड निकाली। परेड के दौरान आरोपी ‘अपराध करना पाप है पुलिस हमारी बाप है’ बोल रहा था। आरोपी के सिर के आधे बाल और आधी मूंछ कटी हुई थी और महिलाओं के कपड़े पहने हुए थे। पुलिस ने आरोपी को जोधपुर से किया गिरफ्तार
थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि आरोपी चन्द्र शेखर पारीख (28) पिता बालमुकुंद निवासी हनुमान चौक जोधपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए हुलिया बदलकर महिलाओं की वेशभूषा में घूमता हुआ मिला। पुलिस ने उसके गले में ‘मैं बलात्कारी हूं’ लिखी तख्ती लटकाकर थाना क्षेत्र में उसकी परेड निकाली। परेड के दौरान आरोपी ‘अपराध करना पाप है पुलिस हमारी बाप है’ बोल रहा था। आरोपी के सिर के आधे बाल और आधी मूंछ कटी हुई थी और महिलाओं के कपड़े पहने हुए थे। अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बना रहा था आरोपी
पुलिस ने बताया कि एक महिला ने 27 नवंबर को थाने में रिपोर्ट दी थी, जिसमें बताया कि वह अपनी नाबालिग बेटी और बेटे के साथ रहती है। पति के साथ विवाद होने के बाद वर्तमान में आरोपी के साथ लिव इन में रह रही थी। आरोपी करीब एक माह से नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बना रहा था। इधर, पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज करते हुए जांच एएसपी, माधुरी वर्मा को दी गई, जिसके बाद आरोपी की तलाश करते हुए उसे गिरफ्तार किया।


