बच्चे खेलकर व म्यूजिक से ज्यादा सीखते हैं, इसलिए इनोवेशनल स्ट्रक्चर बनाया

लुधियाना | जंडियाली गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल नरिंदर सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में सम्मानित किया। सम्मान समारोह में उन्हें 50 हजार रुपए नकद पुरस्कार और सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। यह सम्मान शिक्षा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए दिया गया। यह पंजाब के अकेले ऐसे शिक्षक हैं​ जिनको यह सम्मान मिला है। राष्ट्रपति ने सभी को समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बताया। नरिंदर सिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उनके विद्यार्थियों और पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने आगे भी शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने और बच्चों को बेहतर अवसर देने का संकल्प दोहराया। उन्होंने बताया कि बच्चे सबसे अच्छा खेलकर और म्यूजिक से सीखते हैं, इसलिए उन्होंने इसी आईडिया को ध्यान में रखते हुए इनोवेशनल स्ट्रक्चर बना डाला। लुधियाना लौटने पर उनका स्वागत करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *