मोगा-लुधियाना रोड पर कच्चा दोसांझ रोड के बाहर शराब के ठेके व ढाबे बीच के बीच एक युवक ठेके से बीयर की बोतल लेने जा रहा था। ठेके के पास कुछ युवक आपस में झगड़ रहे थे। युवक पास से गुजरने लगा तो कंधे से कंधा टकरा गया। इससे युवकों में से एक युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया। युवक बियर की बोतल लेकर अपने दोस्तों के पास पहुंचा। युवक में से एक युवक ने युवक को गोली मार दी। इससे जमीन पर गिर गया। उसके दोस्तों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया। युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाने तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान रमेश कुमार शशि (27) निवासी मोगा के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान के आधार पर मनदीप कुमार निवासी लंडेके व पवनदीप सिंह बंधनी कलां, रेशम सिंह बंधनी कलां, गुरमीत सिंह निवासी घोलिया कलांहत्या व असला एक्ट की तहत केस दर्ज किया है। दोस्त की जन्मदिन की पार्टी कर रहा था युवक मृतक रमेश वीरवार रात अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी कर रहा था। दो दोस्तों को घर छोड़ उसके बाद वह घर के बाहर से वापस स्कूटी पर गुरु नानक मार्केट पहुंचा वहां पर दो दोस्तों रमनदीप व बलबीर से बोला कि उसे ढाबे से मिसी रोटी खानी है। इसके बाद तीनों बाइक व एक्टिवा से ढाबे पर पहुंचे। इसके बाद रमेश ने बियर पीने की इच्छा जाहिर की, ढाबे की निकट से ही वह बियर लेने गया। विवाद हो गया। इसमें उसकी गोली लगने से मौत हो गई। डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया ओम प्रकाश (62) निवासी इंदिरा कॉलोनी ने पुलिस को दिए बयान में कहा 4 सितंबर की रात को बेटा दोस्त रमनदीप व बलवीर के साथ ढाबे पर खाना खाने गए थे कि ठेके पर बियर लेने गया था। वहां पर खड़े 5-6 युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जैसे ही बेटा ठेके से बीयर लेकर दोस्तों के पास पहुंचा। इतने में एक युवक ने बेटे पर गोली चला दी जो छाती के पास लगी।


