संतोषी माता मंदिर में संकीर्तन में महामाई का गुणगान किया

भास्कर न्यूज | लुधियाना संतोषी माता मंदिर चंदर नगर में पंडित भीक चंदर की अध्यक्षता में संकीर्तन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल ने गणपति वंदना से की। इसके बाद भजन फूलों का हार लाई मैय्या मैं तेरे लिए, मैय्या शेरा वाली ने कमाल कर दिया, मैने चुनरी चढ़ाई मां सुहाग दे दिया और पंजाबी भजनों के साथ महामाई का गुणगान किया गया। पूरे मंदिर प्रांगण में भक्ति का माहौल बना रहा। पंडित भीक चंदर ने कहा कि संकीर्तन से मन परमात्मा के चरणों में लगता है और विकार दूर होते हैं। गृहस्थ जीवन में भी राम नाम का सिमरन करना चाहिए क्योंकि यह जीवन की अमूल्य पूंजी है। कार्यक्रम के उपरांत महामाई की आरती की गई और प्रसाद वितरित हुआ। मंदिर समिति के पीडी पुरी ने बताया कि मंदिर प्रांगण में 11 सितंबर से श्रीमद्भागवत कथा होगी। कथा व्यास आचार्य विशाल कृष्ण शास्त्री वृंदावन से अपनी मधुर वाणी में प्रवचन देंगे। 10 सितंबर को दोपहर 12 बजे कलश यात्रा मंदिर से निकाली जाएगी, जो इलाके के विभिन्न मार्गों से होकर वापस मंदिर में संपन्न होगी। समिति ने श्रद्धालुओं से आह्वान कि या कि कथा में शामिल होकर परमात्मा की कृपा प्राप्त करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *