फरीदकोट | बाबा फरीद आगमन पर्व को समर्पित स्कूली बच्चों के भाषण मुकाबले स्कूल प्रांगण में अध्यक्ष सिमरजीत सिंह सेखों की अगुवाई में आयोजित हुए। इनमें फरीदकोट और मुक्तसर जिलों के छात्रों ने भाग लिया। सिमरजीत सिंह ने कहा कि आज के यह मुकाबले बाबा फरीद जी के जीवन, सिद्धांतों और शब्दों पर आधारित थे। प्रथम स्थान के विजेता को 10,000 दिए जाएगा। सभी छात्रों को 23 सितंबर को गुरुद्वारा गोदड़ी साहिब के दीवान हाल में सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान चरणजीत सिंह सेखों, दीपइंदर सिंह सेखों, गुरजाप सिंह सेखों, सुरिंदर सिंह रोमाणा, डॉ. गुरइंदर मोहन सिंह, कुलजीत सिंह मौगियां और नरिंदर पाल सिंह बराड़ भी उपस्थित थे।शि और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।


