भास्कर न्यूज | फरीदकोट लायंस क्रिकेट क्लब ने बाढ़ प्रभावितों की रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं बाढ़ पीड़ितों तक भेजने को सिविल सर्जन फरीदकोट डॉ चंद्रशेखर कक्कड़ को भेंट की। सिविल सर्जन डॉ. कक्कड़ ने बताया कि जिले के 16 से अधिक अधिक बारिश के कारण प्रभावित हुए हैं और लोगों की स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए और मेडिकल किटों की जरूरत है। इन किटों में मच्छर भगाने वाली क्रीम, हैंड वॉश साबुन और मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती शामिल हैं। यह प्रयास बरसाती मौसम में पानी से फैलने वाली बीमारियों को रोकने के लिए किया है। इस अवसर पर जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. हिमांशु गुप्ता, डॉ. किरणदीप कौर हुंदल, सुधीर धीर, लखविंदर कंथ, डॉ. प्रभ दीप चावला, सुनील सिंगला, प्रितपाल सिंह, सतिंदर पाल डीसी, सौरभ धिंगड़ा, जसविंदर सचदेवा, सिमरनजीत सिंह संधू, सौरभ नागपाल, दविंदर गुप्ता आदि उपस्थित थे।


