भास्कर न्यूज| गिरिडीह गिरिडीह में पोषण भी पढ़ाई भी िवषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को एक िनजी में दिया गया। जिसमें 100 आंगनबाड़ी सेविकाओं ने हिस्सा लिया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुसाना केरकेट्टा ने कहा कि प्रशिक्षण में नई शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला परियोजना सहायक अनुज कुमार वर्मा ने कहा कि पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण में नवचेतना पाठ्यक्रम 3 वर्ष के बच्चों के लिए तैयार की गई है। आधारशिला पाठ्यक्रम में 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए तैयार किया गया है। साथ ही पोषण ट्रैकर पर भी चर्चा की गई। जिला पोषण समन्वयक मेरी टुड्डू ने ईसीसीई यानी प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल के बारे में बताया । साथ ही बच्चों को समय-समय पर टीकाकरण, गर्भवती माताओं की जांच आदि पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बच्चों की वृद्धि निगरानी, गर्भवती माताओं का वजन, ऊंचाई आदि पर चर्चा की गई। महिला पर्यवेक्षिका सह-मास्टर ट्रेनर किरण प्रसाद ने ईसीसीई पर वीडियो दिखाकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण में सदर परियोजना की 100 आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


