भास्कर न्यूज | बड़की सरिया सरिया अनुमंडल इलाके के बिरनी प्रखंड की शाखबारा पंचायत के प्रतापपुर गांव में हुए जमीनी विवाद को लेकर अनुमंडल कार्यालय सरिया में शनिवार को बगोदर विधायक नागेंद्र महतो,अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता और सीओ बिरनी संदीप मधेशिया व स्थानीय ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई। विधायक ने अनुमंडल पदाधिकारी से क्षेत्र के जमीन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए । तत्काल अनुमंडल पदाधिकारी ने बिरनी सीओ को ऐसे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही इस मामले में प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को नामजद व सैकड़ों अज्ञात लोगों को जो आरोपी बनाया गया है। इस मामले में निष्पक्ष जांच कर निर्दोषों को न्याय दिलाने की बात कही। वहीं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। मौके पर देवनाथ राणा, रामकृष्ण वर्मा, सुरेंद्र यादव, रामपति प्रसाद, विनोद यादव, जय मंडल, बिनोद यादव, किशुन कुमार यादव आदि थे।


