परपोड़ी| शासकीय प्राथमिक शाला धौराभाठा संकुल-परपोड़ी में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत न्योता भोज कराया। पालक फूलबाई पटेल ने बच्चों को चावल, दाल, आलू-चना की सब्जी, खीर, पूड़ी और फल परोसा। हर बच्चे को एक-एक पेन भी दिया गया। बच्चों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम में पार्षद भूपसिंह मरकाम, संतू देवांगन, हेमराज पाल, अजय सिंह ठाकुर आदि मौजूद थे।


