भास्कर न्यूज | कवर्धा छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी एफआर वर्मा से सौजन्य मुलाकात की। वहीं डीईओ वायडी साहू को विदाई दी। मुलाकात का नेतृत्व जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार चंद्रवंशी ने किया। इस दौरान जिले की शैक्षणिक स्थिति और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए टीम भावना से काम करने पर सहमति जताई। डीईओ एफआर वर्मा ने भरोसा दिलाया कि शिक्षकों से जुड़ी सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। इस मुलाकात से शिक्षकों में सकारात्मक माहौल और उम्मीद जगी है। मौके पर डॉ. रमेश कुमार चंद्रवंशी के साथ आसकरण धुर्वे, केशलाल साहू मौजूद थे।


