बहरावंडा खुर्द| आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय बहरावंडा की बाल वाहिनी खाली बस की मीना खेड़ी गांव में स्टेयरिंग फेल होने की घटना सामने आई है। गनीमत यह रही कि यह घटना बच्चों के बस में बैठने से पूर्व ही हो गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्कूल के बच्चे पास में ही खड़े थे, किंतु ड्राइवर ने हिम्मत रखकर बस को िनयंित्रत किया। सीबीईओ खंडार रामनाथी मीणा के अनुसार मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।


