बच्चों को शिक्षित करने, युवाओं को नशे से दूर रहने देवलाल ने किया आह्वान

भास्कर न्यूज | डौंडी परिक्षेत्र निषाद समाज डौंडी के तत्वावधान में शुक्रवार को ग्राम कांड़े में श्रीराम भक्त गुहा निषाद जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने निषाद समाज को परिश्रमी बताते हुए कहा कि यह समाज सभी वर्गों के साथ मिलकर गांवों में भाईचारे का वातावरण बनाए रखता है। उन्होंने समाज के लोगों से बच्चों को शिक्षित करने तथा नशापान से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच चंद्रलेखा पायला ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए अभिभावकों को बालिकाओं की शिक्षा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिक्षेत्र अध्यक्ष असाडूराम रावटे ने की। इस अवसर पर प्रवीण सूची में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। रात में ग्राम संसारगढ़ की छत्तीसगढ़ी नाच की प्रस्तुति हुई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर जनपद पंचायत डौंडी के अध्यक्ष मुकेश कौडों, जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी, ईश्वरी देशलहरे, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्याम जायसवाल, पूर्व उपसरपंच ईश्वर नेताम, सतीश चंद्राकर, अश्विनी चुरेंद्र, भीखम भूआर्य, माखनलाल सोम, भारत यादव, ग्राम पटेल गणपत रावटे, घुरूव राम कुर्रे, रोमन साहू, धनराज नेताम, सदलु निर्मलकर उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *