बालोद| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती छत्तीसगढ़ की अखिल भारतीय चित्रकला कार्यशाला हुई। यह आयोजन अखिल भारतीय राष्ट्र रंग संघ साधना के सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ठाकुर विघ्नहरण सिंह राजपूत भवन सरोना में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा किया गया। वहीं समापन समारोह के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त चित्रकार पद्मश्री वासुदेव कामत मुंबई रहे। इस कार्यशाला में देश के आठ राज्यों से आए 80 कलाकारों ने अखिल भारतीय चित्रकला का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया। बालोद से कलाकार अविरल कृष्ण साहू ने भी सहभागिता दी।


