सूर्य की तपिश: दिन का पारा 29 डिग्री, सामान्य से दो डिग्री ज्यादा

भास्कर न्यूज|बालोद रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा। शनिवार की तुलना में अधिकतम व न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री ज्यादा रहा। सुबह से दोपहर अधिकांश समय तक मौसम साफ रहने के अलावा सूर्य की तपिश से लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार दिन का पारा सामान्य(27 डिग्री) से दो डिग्री ज्यादा रहा। उत्तर के बजाय दक्षिण दिशा से हवा आने की वजह से पारा बढ़ा। हालांकि रात व अलसुबह लोगों को ठंड का अहसास हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान स्थिर रहने व न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *