बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाया, बांटीं पुस्तकें

जांजगीर | शासकीय प्राथमिक शाला और पूर्व माध्यमिक झालरौंदा में प्रवेशोत्सव और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेश चन्द्रा थे। अध्यक्षता ग्राम सरपंच सुमन जगजीवन आदिले ने की। कक्षा एक और कक्षा छठवीं के बच्चों को पुस्तक वितरण के साथ तिलक लगाकर विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया। पिछले वर्ष पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। सरपंच ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को नगद राशि प्रदान की। मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों को पेन वितरित किए। माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक महेन्द्र कुमार चन्द्रा ने अंग्रेजी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उपहार और पेन देकर प्रोत्साहित किया। प्राथमिक स्तर पर पांचवीं के उन बच्चों को, जिन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, उपहार और पेन विद्यालय की शिक्षिका चंचला चन्द्रा द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालक, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *