बाड़मेर | श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोरीमन्ना, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेड़ी नाड़ी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुदाबेरी, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम उच्च माध्यमिक विद्यालय धोरीमन्ना में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम हुआ। जिसमें बच्चों ने माता-पिता, अभिभावकों व गुरुजनों का पूजन किया। समिति प्रवक्ता तमना बहन ने बताया कि माता-पिता व गुरुजनों का आदर व पूजन करना हमारी संस्कृति की शोभा है।


