कांस्टेबल से हैडकांस्टेबल पद की आउटडोर योग्यता परीक्षा 31 जनवरी को पुलिस लाइन में होगी। इस परीक्षा में झुंझुनूं के 56, सीकर जिले के 99 व भिवाड़ी जिले के 66 जवानों समेत 221 पुलिस जवान शामिल होंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। परीक्षा में हथियार व फुट प्रिंट, फिंगर प्रिंट, सर्च स्लीप, पीटी परेड होगी।


