बच्चों ने रिले रेस और बाधा दौड़ में दिखाया जोश

लुधियाना| डीएवी पब्लिक स्कूल पक्खोवाल रोड में शैक्षणिक सत्र 2025–26 का वार्षिक खेल उत्सव का आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ। इसके बाद स्टूडेंट्स ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. सतवंत कौर भुल्लर खेल उत्सव का उद्घाटन किया।इस अवसर पर योग, जिम्नास्टिक, डंबल ड्रिल, कराटे तथा लेजियम जैसे मनोहारी और जोश से भरपूर प्रदर्शन प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने विद्यार्थियों की चुस्ती, समन्वय क्षमता और दृढ़ता को प्रदर्शित किया। ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं, बाधा दौड़, रिले रेस और अवरोध दौड़ का आयोजन किया गया। अभिभावकों के लिए आयोजित विशेष दौड़ प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में सामुदायिक सौहार्द और अपनत्व का वातावरण सुदृढ़ किया। विजेता विद्यार्थियों को पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *