बच्चों ने वेलेंटाइन डे पर दादा-दादी को किया खास:जयपुर के प्ले स्कूल में मनाया गया दादा-दादी दिवस, बच्चों को सिखाए पारिवारिक मूल्य

जयपुर के मानसरोवर स्थित लिटिल टस्कर्स प्ले स्कूल ने वेलेंटाइन डे को एक अनूठे अंदाज में मनाया। स्कूल ने 14 फरवरी को दादा-दादी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया, जिससे बच्चों में अपने बुजुर्गों के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना जागृत हो सके। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को यह समझाना था कि प्रेम का दायरा सिर्फ रोमांटिक रिश्तों तक सीमित नहीं है। स्कूल ने बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपने दादा-दादी को भी वेलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दें और उनके प्रति अपना स्नेह प्रकट करें। स्कूल की निदेशक और प्रिंसिपल पूर्णिमा जैन ने बताया कि यह पहल बच्चों को पारिवारिक मूल्यों की शिक्षा देने के लिए की गई। उन्होंने कहा कि दादा-दादी हमारे जीवन में विशेष स्थान रखते हैं और उनका सम्मान करना हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। इस अनोखी पहल की अभिभावकों ने भी सराहना की। उनका मानना है कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में बड़ों के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना विकसित करने में मददगार साबित होंगे। स्कूल का यह प्रयास पारंपरिक मूल्यों को आधुनिक तरीके से जोड़ने का एक सफल उदाहरण बन गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *