श्रीगंगानगर| श्री निक्कू राम शिक्षण संस्थान ने केदार चौक वार्ड नंबर 7 पुरानी आबादी में विद्यालय परिवार द्वारा कक्षा प्रथम से 8वीं तक के बच्चों को भारत-पाक सीमा हिन्दूमलकोट व शिवपुर हैड का शैक्षिक भ्रमण करवाया गया। जहां पर सभी विद्यार्थियों ने सीमा चौकी को देखा। इस दौरान बच्चों ने खेल खेलकर आनंद भी लिया। कैंप में देश की सुरक्षा पर तटस्थ सीमा सुरक्षा बल पर बनी फिल्म को देखा और उनके बारे में जाना। उसके उपरांत विद्यालय समन्वयक नरेश चंदेल ने बच्चों को सीमा पर तैनात सुरक्षा सैनिकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रधानाचार्या वंदना अरोड़ा ने श्रीगंगानगर के संस्थापक महाराजा गंगा सिंह के द्वारा लाई गई गंगनहर के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंध निदेशक राजविंद्र कौर जौहर ने सीमा सुरक्षा बल पर तैनात चौकी प्रभारी, सीमा प्रहरियों व विद्यालय परिवार स्टाफ व बच्चों को धन्यवाद दिया।


