7 वर्षीय बालक विक्रम बंजारा का कातिल आखिरकार वन विभाग की गिरफ्त में आ गया। सवाई माधोपुर के पुराने शहर के आटीला बालाजी के पास 7 वर्षीय बालक विक्रम बंजारा की लेपर्ड के हमले में मौत हो गई थी। इसके बाद वन विभाग की ओर से लेपर्ड को पकड़ने के प्रयास किया जा रहे थे। वन विभाग की ओर से घटनास्थल पर एक पिंजरा लगाया गया था। इसी के साथ लेपर्ड को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया था। जिसमें रविवार देर शाम लेपर्ड कैद हो गया। पिंजरे में कैद हुआ लेपर्ड रणथंभौर टाइगर रिजर्व आरओपीटी ( रेंज ऑफ प्रोजेक्ट टाइगर) रणथम्भौर रेंजर अश्विनी प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को पुराने शहर के रामद्वारा इलाके में स्थित आटिला बालाजी के पास एक दुखद हादसा हुआ था। यहां लेपर्ड के हमले में बंजारा बस्ती निवासी विक्रम बंजारे की मौत हो गई थी। मौत के बाद लोगों ने लेपर्ड को पकड़ने की मांग की थी। जिसके चलते यहां एक टीम का गठन कर पिंजरा लगाया गया था। इस दौरान टीम की ओर से लगातार लेपर्ड की मॉनिटरिंग की जा रही थी। जिसके बाद रविवार देर शाम वन विभाग के लगाए पिंजरे में लेपर्ड कैद हो गया। रेंजर सिंह ने बताया कि लेपर्ड को वनाधिकारियों के निर्देश पर जंगल में छोड़ा जाएगा।


