लुधियाना| मिशन स्माइल ने इस साल क्रिसमस का जश्न श्री साईं बोन वॉयेज स्कूल के स्लम एरिया के बच्चों के साथ मनाया। मिशन स्माइल की प्रेसिडेंट सोनिया छाबड़ा और वाइस प्रेसिडेंट मंजू सेठी ने बताया कि इस खास मौके पर स्कूल में वाटर डिस्पेंसर लगवाया गया और बच्चों के लिए खेलकूद के सामान जैसे कैरम बोर्ड, रैकेट सेट, फुटबॉल और बैट-बॉल के साथ-साथ गुडी बैग्स भी बांटे गए। बच्चों के लिए खाने-पीने का भी विशेष प्रबंध किया गया। फन एक्टिविटीज के दौरान बच्चों ने मिशन स्माइल के मेंबर्स के साथ मिलकर खूब मस्ती की। सान्या ने बच्चों को स्टोन पेंटिंग करवाई, जबकि सोनिया छाबड़ा ने सेंटा क्लॉज का रूप लेकर बच्चों का मनोरंजन किया और गिफ्ट्स बांटे। इस अवसर को और खास बनाने के लिए प्रभजोत की तरफ से खासतौर पर केक बनाया गया। केक कटिंग सेरेमनी हुई, जिसमें बच्चों ने टेस्टी केक का मजा लिया।


