तरहसी | मंझौली टू पंचायत के कुम्हराडीह न्यू प्राथमिक विद्यालय में पौधों की घेराबंदी के लिए स्कूली बच्चों से लोहे की जाली ढुलवाई गई। शनिवार को विद्यालय में पौधारोपण के बाद घेराबंदी के लिए जाली लगानी थी। यह जाली सहायक शिक्षक नंद लाल कुमार के घर पर रखी थी। उनका घर विद्यालय से आधा किलोमीटर दूर है। सुबह जब बच्चे स्कूल के लिए निकले तो उन्हें जाली थमा दी गई। चार से पांच बच्चे लोहे की जाली टांगे हुए विद्यालय पहुंचे। प्रधानाध्यापक अरविंद ठाकुर ने कहा कि उन्होंने बच्चों को जाली लाने के लिए नहीं कहा था। सहायक शिक्षक ने भी ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया। शुक्रवार को स्कूल परिसर में पौधारोपण के बाद जाली लगाने की चर्चा हुई थी। बच्चों ने यह बात सुन ली थी। शनिवार को जब वे स्कूल आने लगे तो अपने मन से जाली लेकर आ गए।


