एक पेड़ मां के नाम के तहत एसपीडी कॉलेज में लगाए पौधे

गढ़वा| एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत शनिवार को स्थानीय सूरत पाण्डेय डिग्री कॉलेज, गढ़वा में एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) के द्वारा पौधरोपण किया गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. निकलेश चैबे ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के महत्व को दर्शाता है।उन्होने कहा कि इस अभियान के माध्यम से छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता पैदा हो रही है। छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाकर उन्हे सम्मानित किया। एनएसएस के तत्वावधान में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय के एनएसएस प्रभारी प्रो. कमलेश सिन्हा ने कहा कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, एनएसएस, एनसीसी के बच्चें इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। आज इस कार्यक्रम के तहत छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम के लिए पर्यावरण परिवार की ओर से पौधे उपलब्ध कराए गए। इस मौके पर प्रो. विवेकानंद उपाध्याय, डा. उमेश सहाय, डा. हिमांशु भूषण जरुहार, प्रो. धीरेन्द्र कुमार मिश्र, प्रो. प्रमिला, प्रेम सागर राम समेंत महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। भास्कर न्यूज| गढ़वा आरके पब्लिक स्कूल हूर में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और छात्रों में हरियाली के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या नसरीन हक़ द्वारा पौधा लगाकर की गई। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ पृथ्वी के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यह हमें ऑक्सीजन देते हैं, वायु को शुद्ध करते हैं और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखते हैं। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाकर धरती को हरा-भरा बनाना चाहिए। स्वच्छ पर्यावरण से ही स्वस्थ जीवन संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि आज का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक छोटा सा मगर महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर कक्षा एल.के.जी. से कक्षा सातवीं तक के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दिखाई। बच्चों ने विद्यालय परिसर में आम, अमरूद, इमली, गुड़हल, गेंदा, चमेली, एलोवेरा सहित अनेक प्रकार के पौधे लगाए। छोटे-छोटे हाथों में पौधे थामे बच्चों का उत्साह देखने लायक था। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पौधों की नियमित देखभाल करने और उनके महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने भी यह संकल्प लिया कि वे इन पौधों को केवल लगाकर ही नहीं छोड़ेंगे, बल्कि उनकी पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे और उनका पोषण करेंगे। पौधरोपण के उपरांत सभी विद्यार्थियों को “पर्यावरण संरक्षण” की शपथ दिलाई गई। शपथ में उन्होंने यह संकल्प लिया कि वे अपने घर, मोहल्ले और विद्यालय में अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि बच्चों में प्रकृति के प्रति सम्मान और प्रेम बना रहे। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने बच्चों को पौधों के महत्व पर आधारित गतिविधियों और सवाल-जवाब के माध्यम से जागरूक किया। भास्कर न्यूज|गढ़वा मुहर्रम की नवीं तारीख के मौके पर शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने छोटकी चौकी व अखाड़ा के साथ जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों ने जुलूस में शामिल लोग हजरत ईमाम हसन-हुसैन की याद में या हसन, या हुसैन, या अली, कर्बला दूर है, जाना जरूर है.. आदि नारे लगा रहे थे। इसके अलावा जुलूस में शामिल लोग मरसिया भी पढ़ रहे थे। मुहर्रम के नवीं तारीख के मौके पर अकीदतमंदों ने रोजा भी रखा। मगरीब अजान के बाद अकीदतमंदों ने रोजा खोला। सभी मोहल्ला के द्वारा निकाली गई जुलूस में शामिल लोग कर्बला के मैदान में पहुंचे। जहां मिलनी के बाद जुलूस का समापन किया गया मिलनी के बाद सभी ताजियादार व अखाड़ेदार अपने-अपने ताजिया व अखाड़ा को लेकर चौक के पास पहुंचे। इसके बाद लोगों ने चौक पर सिरनी फातिहा किया। जुलूस के दौरान अप्रिय घटना से बचने के लिए विद्युत विभाग द्वारा जुलूस के समय शहर में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। वहीं जुलूस में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। इधर जुलूस में शामिल अकीदतमंदों की सहूलियत को लेकर विभिन्न कमेटियों के द्वारा शहर के मझिआंव मोड़ पर स्टॉल लगाया गया था। जहां अकीदतमंदों के बीच शीतल जल और मिष्ठान का वितरण किया जा रहा था। वहीं विभिन्न कमेटी के द्वारा लंगरखानी का आयोजन किया गया था। इस दौरान आयोजनकर्ता लोगों के बीच लंगरखानी का सिरनी तकसीम कर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *