बच्चों से न मिलने का दर्द, 36 साल के युवक ने फंदा लगा दी जान

लुधियाना| ससुराल पक्ष की परेशानियों और बच्चों से न मिलने की वजह से एक 36 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। वारदात 21 अगस्त की रात की है। मृतक की पहचान मनदीप सिंह (वासी चेत सिंह नगर, गली नंबर-3) के रूप में हुई है। मनदीप कपड़ों का काम करता था और उसकी पत्नी रुपिंदर कौर से तलाक का केस अदालत में चल रहा था। इस दौरान पत्नी मायके में रह रही थी। परिजनों के मुताबिक, मनदीप कई बार अपने बच्चों से मिलने ससुराल गया, लेकिन वहां से उसे धमकियां दी जातीं और घर से बाहर निकाल दिया जाता था। अक्सर उसके साथ मारपीट भी होती थी। इन हालात से परेशान होकर मनदीप ने अपने घर में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। मनदीप की बहन कंवलजीत कौर की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-6 पुलिस ने उसकी पत्नी के भाई रणजीत सिंह उर्फ प्रिंस, निवासी मराडो कॉलोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि रणजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *