डीग जिले में स्कूल बस सड़क किनारे फंस गई। गनीमत रही कि बस आगे नहीं बढ़ी नहीं तो बच्चों से भरी बस नहर में उतर सकती थी। बस में करीब 35 बच्चे सवार थे। मामला जिले के कामां थाना क्षेत्र का है। बस बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक्सल टूट गया और ये हादसा हो गया। बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी बस
कामां कोसी रोड़ स्थित जयपुर पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल बच्चू सिंह ने बताया कि स्कूल की बस सुनहरा, बझेरा, नंदोला, धाना बगीची गांव से स्कूल के बच्चों को लेकर आ रही थी। तभी केपी ड्रेन के पास बस का पट्टा टूट गया। ऐसे में बस सड़क के किनारे उतर गई। घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई। स्कूल की सभी गाड़ियों के फिटनेस और बीमा हैं। किसी बच्चे के चोट नहीं आई है। घटना के बाद दूसरी बस में बच्चों को किया शिफ्ट घटना का पता लगने के बाद तुरंत स्कूल से दूसरी बस भेजी गई। जिसके बाद दुर्घटना ग्रस्त हुई बस से बच्चों को उतारकर दूसरी बस में शिफ्ट किया गया। सभी बच्चों को सुरक्षित स्कूल लाया गया है। दरअसल, बस बच्चों को लेकर जैसे ही केपी ड्रेन पहुंची। तभी अचानक बस का पट्टा टूट गया। जिससे बस केपी ड्रेन की तरफ चली गनीमत यह रही कि बस केपी ड्रेन में नहीं उतरी नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि सड़क से केपी ड्रेन की गहराई 8 से 10 फुट है। हालांकि ड्रेन खाली पड़ी है।


