उदयपुर शहर के आगे बछार गांव में आज एक लेपर्ड पिंजरे में कैद हो गया। यहां लेपर्ड के लगातार पशुओं के शिकार करने से ग्रामीण घबराए हुए थे। बछार गांव में ग्रामीणों ने करीब तीन लेपर्ड के मूवमेंट की बात बताते हुए चिंता जताई कि लेपर्ड गांव में बाड़े में आकर पशुओं का शिकार कर रहा है। वन विभाग ने शिकायत पर एक दिन पहले शुक्रवार को ही गांव में बछार के कैली तालाब के वहां पर पिंजरा लगाया था। आज सुबह गांव में लगे पिंजरे में लोगों ने देखा कि एक लेपर्ड अंदर था। बाद में वन विभाग को सूचित किया जिस पर वनकर्मियों ने वहां पहुंचे। इसके बाद लेपर्ड को वहां से रेस्क्यू कर उदयपुर लेकर आए। गांव वाले ने बताया कि यहां पर लेपर्ड लगातार आकर पशुओं पर हमला कर रहा था और एक नहीं तीन लेपर्ड यहां उन्होंने देखे। वन विभाग ने वहां पर रात को ही पिंजरा लगाया था जिसमें आज लेपर्ड फंस गया।


