बजट पेश होते ही शेयर मार्केट धड़ाम:लोढ़ा बोले- केंद्र का बजट निराशाजनक, उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा

केंद्र सरकार का बजट पेश होने के बाद कांग्रेस नेता लोढ़ा ने इसे ‘निराशाजनक’ बताया है। उन्होंने कहा कि बजट पेश होते ही शेयर मार्केट धड़ाम हो गया, जो इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि यह उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। लोढ़ा ने महंगाई पर नियंत्रण के लिए बजट में कोई प्रावधान न होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मध्यमवर्गीय परिवारों को लगातार बढ़ती टैक्स दरों और आयकर में राहत की उम्मीद थी, जो पूरी नहीं हुई। उन्होंने राजस्थान के लिए ईआरसीपी (पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना) की घोषणा की उम्मीद जताई थी, जिससे प्रदेश के 15 जिलों को पानी की उपलब्धता होती। लोढ़ा ने अफसोस जताया कि राज्य और केंद्र में ‘डबल इंजन’ की सरकार होने के बावजूद पूरे राजस्थान प्रदेश के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई। इसके अतिरिक्त, सिरोही जिले के लिए रेल मार्ग, हवाई अड्डे और माही-व्यास के पानी से जुड़ी उम्मीदें भी अधूरी रह गईं। लोढ़ा ने कहा कि यह बजट देश और देश की अर्थव्यवस्था के लिए नकारात्मक साबित होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *