बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में तेजी:सेंसेक्स 200 अंक और निफ्टी 50 अंक चढ़ा, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी

बजट पेश होने से पहले आज यानी 1 फरवरी को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 200 अंक की तेजी के साथ 77,710 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है, ये 23,560 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में तेजी और 18 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा 0.82% की तेजी है। बजट से एक दिन पहले विदेशी निवेशकों ने ₹1,188.99 के शेयर बेचे बजट के चलते शनिवार को खुला है बाजार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) आज शनिवार होने के बाद भी केंद्रीय बजट के चलते खुला है। दोनों एक्सचेंज सामान्य कारोबारी दिनों की तरह सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुले रहेंगे। आमतौर पर स्टॉक एक्सचेंज शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। कल बाजार में 740 अंक की तेजी थी कल यानी 31 जनवरी को सेंसेक्स 740 अंक की तेजी के साथ 77,500 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 258 अंक की बढ़त रही, ये 23,508 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 6 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों से 44 में तेजी और 7 में गिरावट रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.44% की तेजी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *