लुधियाना के बग्गा कलां में पुलिस की दबिश:रिलाइंस गैस प्लांट पर धरना दे रहे किसान हटाए,किसान नेता डिटेन

पंजाब के लुधियाना में आज बग्गा कलां में पुलिस ने आज सुबह दबिश दी। दबिश देकर रिलाइंस गैस प्लांट के बाहर धरना दे रहे किसानों के मोर्चे को हटा दिया है। सुबह करीब 5 बजे पुलिस ने मोर्चे पर एक्शन लिया। मोर्चे पर मौजूद कुछ लोगों को पुलिस ने डिटेन किया लेकिन उन्हें कहां लेकर गए है इस बारे अभी कुछ पता नहीं चल सका। किसानों ने निर्माणाधीन बायोगैस प्लांट के गेट पर ताले जड़ा हुआ था। संभावित स्वास्थ्य और पर्यावरण संबंधी खतरों की चिंताओं का हवाला देते हुए ग्रामीण कई सप्ताह से इस फैक्ट्री का विरोध कर रहे हैं। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह बोले… बातचीत करते हुए भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने कहा कि आज सुबह जब पुलिस ने दबिश दी तो किसी तरह वह और किसान नेता हरनेक सिंह लादिया किसी तरह बचाव करके निकल गए। लेकिन पुलिस के हाथ भारतीय किसान यूनियन दोआबा के प्रधान इंद्रबीर सिंह कादियां को पुलिस ने पकड़ लिया। उन्हें उनके घर में ही डिटेन कर दिया है। किसके ऑर्डर पर यह कार्रवाई हुई है इस बारे कोई पुलिस अधिकारी कुछ नहीं बता रहा। कोई पुलिस कर्मी कुछ नहीं बता रहा। कई किसान नेताओं के घरों पर भी पुलिस टीमें तैनात है। इस मामले में आज किसान इक्ट्ठा होकर अगले संघर्ष की रणनीति बनाएंगे। पुलिस की इस कार्रवाई की किसान कड़ी निंदा करते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *