भजनलाल सरकार ने अपने कार्यकाल का आज दूसरा सम्पूर्ण बजट पेश किया। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बजट प्रतिवेदन पढ़ते हुए जयपुर के लिए कई घोषणाएं की। इसमें जयपुर शहर और आसपास के कस्बों में बढ़ते ट्रेफिक जाम की परेशानी को दूर करने के लिए कई जगह बाइपास, फ्लाइओवर और एलिवेटेड रोड बनाने की घोषणा की। जयपुर शहर में मेट्रो के फेज-2 सीतापुरा से अम्बाबाड़ी तक प्रस्तावित रूट को केन्द्र सरकार के सहयोग से शुरू करवाने की बात कही। साथ ही उन्होंने जगतपुरा, वैशाली नगर के एरिया में मेट्रो चलाने के संबंध में सर्वे करवाने की भी घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने अनउपयोगी बीआरटीएस कॉरिडोर को भी हटाए जाने की घोषणा की। ये घोषणाएं की


