राजस्थान में भाजपा सरकार आज अपना दूसरा बजट पेश कर रहीं है। इसमें वित्त मंत्री ने प्रमुख शहरों में हैवी ट्रैफिक का दबाव देखते हुए सड़क सुरक्षा के लिए पहले चरण में बालोतरा, बांसवाड़ा और डीग शहरों में रिंग रोड का काम प्रस्तावित है। इसके लिए डीपीआर बनाने के लिए 50 करोड़ का प्रावधान रखा है। पीएम ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में 2 साल में डामर की सड़कें बनाई जाएंगी। 5 हजार से ज्यादा आबादी वाले गांवों सीमेंटेड अटल प्रगति पथ बनाए जाएंगे। 20750 किमी में 9 ग्रीनफ्रील्ड सड़कों के लिए 7000 करोड़ रुपए के काम हाथ में लेंगे। शहरी निकायों में 500 पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। 21 हजार किमी सड़कें 6 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएंगी। हर विधानसभा में 10-10 करोड़ की राशि से नॉन-पैचेबल सड़कों के कार्य करवाए जाएंगे। 100 करोड़ की लागत से ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट विकसित किया जाएगा। आदिवासी बहुल इलाकों के त्रिपुरा सुंदरी, बेणेश्वर धाम, सीता माता अभ्यारण, ऋषभदेव, मानगढ धाम, गोतमेश्वर, मातृकुंडिया को शामिल किया जाएगा।


